25 जनवरी 2012 - 20:30

बहरैन में राजशाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन जारी है जबकि इस देश की सरकार ने बताया है कि जेल में एक सरकार विरोधी कार्यकर्ता की मौत हो गयी है....

बहरैन में राजशाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन जारी है जबकि इस देश की सरकार ने बताया है कि जेल में एक सरकार विरोधी कार्यकर्ता की मौत हो गयी है। बहरैनी सुरक्षा बलों ने राजधानी मनामा में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे तथा उन्हें चारो ओर से घेर कर उनके साथ मारपीट की। बहरैन से प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भी उत्तरी क्षेत्र में स्थित दैह गांव में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गये एक प्रदर्शनकारी की शवयात्रा पर सुरक्षा बलों ने आक्रमण कर दिया जिसके दौरान कई लोग लोग घायल हो गये जबकि कई अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। गत २४ घंटों के दौरान सुरक्षा बलों के हाथों हताहत होने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या पांच हो गयी है।

..........

166